दीपक गोनियाल व चन्दशेखर गोस्वामी बने प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 मई। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चैटाला ने दीपक गोनियाल व चन्दशेखर गोस्वामी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि दीपक गोनियाल व चंद्रशेखर लम्बे समय से व्यापारी हितो की आवाज उठाते आये हैं। दोनों व्यापारियों के अनुभव का लाभ प्रदेश व्यापार मण्डल को मिलेगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि पाॅड टैक्सी रुट के बदलाव को लेकर प्रशासन मोन है।

व्यापारी रुट का विरोध कर रहे हैं, योजना का नहीं। प्रशासन को सभी व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक बुला कर रूट पर पुनः विचार करना चाहिए। अन्यथा व्यापारी विरोध करने को बाध्य होंगे। प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि प्रशासन को अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करनी चाहिए। दीपक गोनियाल व चंद्रशेखर गोस्वामी ने प्रदेश अध्यक्ष व व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की और से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, सर्वेशवर मूर्ति भट्ट, किशन बजाज, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, मधुर अरोड़ा, देवेंदर शर्मा आदि ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *