टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की जीत की कामना को लेकर की पूजा अर्चना

Sports
Spread the love

तनवीर
इतिहास रचेगी भारतीय टीम-पंडित अधीर कौशिक
हरिद्वार, 5 मार्च। आईसीसी टी-20 विश्वकप में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की जीत की कामना को लेकर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में क्रिकेट प्रेमियों ने रामनगर स्थित राधा रसिक बिहारी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि क्रिकेट देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा खेल बन चुका है।

प्रतिभाशाली भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश करे और विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रचेगी इसी कामना को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी है। कथावाचक पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। सभी की यही कामना है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी शानदार जीत दर्ज करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *