सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कार वितरित किए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 11 मार्च। देववाणी परोपकार मिशन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रैस क्लब में आयोजित समारोह में पुरूस्कार वितरित किए गए। मेयर किरण जैसल ने सभी को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। देववाणी परोपकार मिशन के अध्यक्ष ईश्वर सुयाल ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आलोक पांडे, द्वितीय स्थान प्राची भारद्वाज एवं राशि अग्रवाल व सारांश कौशिक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी को क्रमशः 5100, 2100 और 1100 रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ हिमांगी, अंशिका, गुंजन सिंह, गिरीश चंद्र रवाली, राहुल भट्ट, सरोज, आयुष गौड, स्नेहा गुप्ता, प्राची भारद्वाज, आयुषी जोशी, रवि पांडे, रोशन कुमार दुबे, सार्थक राणा को भी सम्मानित किया गया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्कूली ज्ञान के साथ सामान्य ज्ञान की जानकारी होना भी बहुत जरूरी है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को एक मंच और अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलता है।

गरीबदासीय आश्रम के अध्यक्ष स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा का मार्ग खुलता है। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम महंत ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए देववाणी परोपकार मिशन को बधाई दी। इस अवसर पर विनय यादव, मोहित जोशी, नवीन सुयाल, राहुल भट्ट, स्नेहा गुप्ता, राजवीर सिंह, मुकेश सैनी, प्रदीप कुमार, कमल किशोर, प्राची देवी, गुंजन सिंह, आयुषी जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *