यज्ञ करने से प्रसन्न होते हैं देवी देवता-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

Dharm
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 16 नवम्बर। अभिषेक नगर दादू बाग कनखल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन कथाव्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए बताया प्रत्येक व्यक्ति को यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ करने से भगवान नारायण एवं समस्त देवी देवता प्रसन्न होते हैं। शास्त्री ने बताया कि जब ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की तो सभी देवी देवता उनके पास आकर कहने लगे कि हमारी भूख शांत नहीं हो रही है। पेट भर कर हमें कुछ मिलता ही नहीं है। आप कुछ उपाय कीजिए। देवताओं के निवेदन करने पर ब्रह्मा ने स्वाहा नाम की एक कन्या को उत्पन्न किया और उसका विवाहयज्ञ नारायण के साथ कर दिया।

ब्रह्मा ने कहा कि आज से जिस भी देवी देवता का नाम लेकर यज्ञ करते हुए स्वाहा उच्चारण करते हुए आहुति दी जाएगी। वह आहुति उसी देवता को प्राप्त हो जाएगी। जिससे समस्त देवी देवताओं के आहार की व्यवस्था बनेगी। तभी से प्रत्येक घर में यज्ञ की परंपरा प्रारंभ हुई।
शास्त्री ने बताया यज्ञ करने से देवताओं की प्रसन्नता और तृप्ति होती है। जिससे उनकी कृपा से घर में सुख समृद्धि, धनधान्य, आयु व आरोग्य की वृद्धि होती है। इसलिए प्रत्येक सद्गृहस्थ को नित्य अपने घर में यज्ञ करना चाहिए। अगर नित्य न कर सकें तो महीने में पूर्णमासी, सक्रांति या अमावस पर यज्ञ अवश्य करना चाहिए। इस दौरान सभी भक्तों ने मिलकर यज्ञ को संपन्न किया।

यज्ञ के उपरांत भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य यजमान राज्य मंत्री सुनील सैनी, पारस सैनी, अलका सैनी, राघवी सैनी, गुलशन अदलखा, शशि अदलखा, राकेश अग्रवाल, निशा गुप्ता, मधु अग्रवाल, पूनम मिश्रा, कल्पना, अंजना शर्मा, प्रतिभा अग्रवाल, शांति दर्गन, भावना गोयल, प्रेम, अंजलि अग्रवाल, बलबीर सिंह सैनी, योगेन्द्र कुमार मिश्रा, सतेंद्र कुमार गर्ग, सचिन गोयल, हितेश शर्मा, लनवीन शर्मा, अंकित खुराना, अजय अग्रवाल, संदीप तायल, वरेश मल्होत्रा, विकास गर्ग, विकास गोयल, अंकित गोयल आदि ने भागवत पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *