यज्ञ करने से प्रसन्न होते हैं समस्त देवी देवता-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 फरवरी। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में पीपलेश्वर शिव मंदिर कृष्णा नगर कनखल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अष्टम् दिवस भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए बताया प्रत्येक व्यक्ति को यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ करने से भगवान नारायण एवं समस्त देवी देवता प्रसन्न होते है। शास्त्री ने बताया कि जब ब्रह्मा द्वारा सृष्टि की रचना की गई तो सभी देवी देवता उनके पास आ कर कहते हैं कि हमारी भूख शांत नहीं हो रही है। पेट भर कर हमें कुछ मिलता ही नहीं है।

आप कुछ उपाय कीजिए। देवताओं के निवेदन पर ब्रह्मा ने एक कन्या को उत्पन्न किया। जिसका नाम स्वाहा था और उस कन्या का विवाह यज्ञ नारायण के साथ कर दिया। ब्रह्मा ने कहा कि आज से जिस भी देवी देवता का नाम लेकर यज्ञ करते हुए स्वाहा उच्चारण करते हुए आहुति दी जाएगी। वह आहुति उसी देवता को प्राप्त हो जाएगी। जिससे समस्त देवी देवताओं के आहार की व्यवस्था बनेगी। तभी से प्रत्येक घर में यज्ञ की परंपरा शुरू हुई। शास्त्री ने बताया यज्ञ करने से समस्त देवी देवताओं की प्रसन्नता और तृप्ति होती है और उनकी कृपा हम सब पर बनी रहती है। जिससे घर में सुख समृद्धि, धन धान्य, आयु व आरोग्य की वृद्धि होती है। इसलिए प्रत्येक सदगृहस्थ को नित्य अपने घर में यज्ञ करना चाहिए। यदि नित्य न कर सके तो महीने में पूर्णमासी एवं सक्रांति या अमावस पर यज्ञ अवश्य करे।ं

कथा के अष्टम दिवस पर सभी भक्तों ने मिलकर यज्ञ संपन्न किया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य जजमान पंडित प्रकाश जोशी, संतोष अग्रवाल, शांति दर्गन, वीना धवन, राधा अरोड़ा, पिंकी चावला, अमृत वर्षा, मंजू साईं, पूजा वालिया, मीना पाल, दर्शन दर्गन, चंचल अरोड़ा, रश्मि कटारिया, कौशल कटारिया, पंडित गणेश कोठारी, अनिल कटारिया आदि ने भागवत पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *