राष्ट्रीय कामगार सेना ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 जून। राष्ट्रीय कामगार सेना (भारत) की बैठक का आयोजन घास मंडी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर में किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय कामगार सेना (भारत) मजदूरों, किसानों की लड़ाई लड़ रही है। जहां भी कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों का शोषण होता है वहां संगठन सदैव शोषितों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका में कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

जल्द ही प्रशासन के खिलाफ धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पप्पू खैरवाल को प्रदेश महामंत्री, शीतल चंचल शहर अध्यक्ष, अमित छाछर शहर महामंत्री, किशोर कुमार जिलाध्यक्ष, विकास पेवल शहर उपाध्यक्ष, सुशील कुमार और दीपक कुमार शहर संगठन मंत्री, कौशल्या चंचल महिला मोर्चा शहर सचिव, उपाध्यक्ष रजनी, सुनीता चंचल महामंत्री, सरिता को उप महामंत्री नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। कर्मचारियों के हितों की लड़ाई को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बहुत भ्रष्टाचार व्याप्त है। मृतक आश्रितों को न्याय नहीं मिल रहा। संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण नहीं होने से कर्मचारी परेशान हैं। अधिकारी ही निगम को लूटने का कार्य कर रहे हैं। दिनों दिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। बैठक में धनेश छाछर, बल्लू, राजेश, हरेंद्र, नीरज, अमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *