शिवालिक अतिथि गृह में नवीनीकृत फव्वारे का लोकार्पण किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 अक्तूबर। भेल उपनगरी के सेक्टर-3 स्थित शिवालिक अतिथि गृह में फव्वारे के नवीनीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। फव्वारे में एलईडी लाइट्स के साथ भगवान शिव की संगमरमर निर्मित बेहद सुंदर प्रतिमा भी लगाई गई है। नवीनीकरण कार्य में भेल नगर प्रशासन विभाग ने स्थानीय संसाधनों एवं तकनीक का प्रयोग किया है। मंगलवार को बीएचईएल के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने, नवीनीकृत फव्वारे का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर रंजन कुमार ने कहा कि यह फव्वारा न केवल सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि विकास, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति संस्थान की जिम्मेदारी का भी परिचायक है। उन्होंने कहा कि बेहद खूबसूरती से डिजाइन किए गए फव्वारे का उद्घाटन करते हुए उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। रंजन ने बताया कि फव्वारा बीएचईएल उपनगरी में सद्भाव, सकारात्मकता और सामूहिक ऊर्जा के प्रवाह का प्रतीक भी है।

महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि फव्वारे के नवीनीकरण से शिवालिक अतिथि गृह की सुंदरता में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार ने कहा कि पूर्व की भांति भविष्य में भी बीएचईएल उपनगरी में इस प्रकार के सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर समस्त महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *