संतों ने दिया गृहमंत्री अमित शाह को आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
धर्म सत्ता के बिना अधूरी है राज सत्ता-श्रीमहंत राजेंद्रदास

हरिद्वार, 7 मार्च। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी व अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं श्री पंच निर्मोेही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास के नेतृत्व में संत गृहमंत्री अमित शाह की रैली में शामिल हुए और उत्तराखंड की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई और गृहमंत्री अमित शाह को आशीर्वाद दिया।
रैली संपन्न होने के बाद संतों ने अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को लेकर बैरागी कैंप स्थित श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े में बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ को भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सरकार द्वारा ढांचागत सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिसका लाभ अखाड़ों, संतों और श्रद्धालुओं को मिलेगा और कुंभ मेला भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा।

श्रीमहंत राजेंद्रदास ने कहा कि धर्म सत्ता के बिना राज सत्ता अधूरी है। संतों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की देखरेख में उत्तराखंड सरकार के चार साल शानदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने आने वाले कुंभ मेले को दिव्य और भव्य कराने की बात कही है। जिससे संत समाज में हर्ष की लहर है। महंत जसविंदर सिंह, बाबा हठयोगी और महंत रघुवीर दास दास ने कहा कि धामी सरकार के चार साल उपलब्ध्यिों से भरे हैं। केंद्र सरकार की देखरेख में उत्तराखंड सरकार जिस प्रकार भव्य और दिव्य कुंभ कराने के लिए सुविधाओं का विकास कर रही है। उसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान महंत माधव दास, महंत गोविंददास, महंत सूर्यांश मुनि, महंत लंकापति दास, महंत अमित दास, संत बलवीर सिंह सहित कई संत महंत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *