कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर संतों ने किया हवन पूजन

Haridwar News
Spread the love

श्रवण झा


हरिद्वार, 8 अप्रैल। उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ भैरव मंदिर जूना अखाड़ा में विशेष हवन पूजन किया गया। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में संतो ने यज्ञ में आहूति देकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ज्ञात रहे कि उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की पेट मे रसौली का नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की सोमेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट से धामी सरकार में रेखा आर्या दुबारा कैबिनेट मंत्री बनी है। विगत कुछ समय से पेट की रसौली के कारण अस्वस्थ चलते हुए भी क्षेत्रीय जनता एवं उत्तराखंड के लिए लगातार दिन रात काम कर रही थी। अस्वस्थ होने के कारण उन्हें नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जहां चिकित्सकों ने उनका आॅपरेशन किया।

शुक्रवार को जूना अखाडे के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भैरव मंदिर जूना अखाड़ा में विशिष्ट अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, कोठारी महाकाल गिरी, अष्ट कौशल महंत सुरेशानंद सरस्वती, थानापति रणधीर गिरी, थानापति गौतम गिरी, राजेंद्र गिरी, श्रीमहंत पशुपति गिरी, थानापति हीरा भारती, राजगिरी वशिष्ठ गिरी, अमृत गिरी, विजय गिरी, तूफान गिरी, परमानंद गिरी आदि संत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *