तनवीर
हरिद्वार, 19 जून। गंभीर मार्ग स्थित आरएसएस कार्यालय में संपन्न हुई समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की बैठक बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रांत उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार प्रभारी अतुल गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने तुलसी की माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक में अतुल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के विषय में दिशा निर्देश दिए तथा साथ ही दिव्यांगजनों की समस्याओं के निवारण हेतु गहन चिंतन मनन किया गया। अतुल गुप्ता ने कहा कि 20 जून को सक्षम के स्थापना दिवस पर चंडी घाट स्थित चिदानंद आश्रम में कुष्ठ रोगियों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सक्षम कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग मित्र बनाने चाहिए तथा स्वयं भी दिव्यांग मित्र बनना चाहिए। कार्यकर्ता स्वयं दिव्यांग मित्र बनेंगे तो अन्य लोग भी प्रेरित होगे। दिव्यांग मित्र हांेगे तो दिव्यांगजनों का कार्य करने में आसानी होगी और इससे दिव्यांगजनों को मदद भी मिलेगी। सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि सक्षम के स्थापना दिवस में मूक बधिर और दिव्यांग भी प्रतिभाग करेंगे।
जिला सचिव मानसी मिश्रा ने कहा कि कुष्ठ आश्रम में सवेरे 10 से 1 बजे तक अयोजित किए जा रहे नेत्र जांच शिविर के आयोजन के लिए हंस फाउंडेशन का सहयोग लिया जा रहा है। बैठक में जिला संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, विमलेश गौर और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।


