तनवीर
हरिद्वार, 11 मार्च। नगर निगम स्थित अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के ट्रेड यूनियन कार्यालय पर उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सभी घटक संगठनों की मौजूदगी में संपन्न हुए पर्यावरण पर्यवेक्षक एकता परिषद के चुनाव में सलेकचंद अध्यक्ष, दीप चावरिया कार्यवाहक अध्यक्ष, बलराम चौटाला महामंत्री, अजय कुमार कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार बंटी, काकेराम, लवकेश चंचल उपाध्यक्ष, किशोर गौड़, राजेश खैरवाल, प्रमोद गोगलिया मंत्री, कुलदीप कांगड़ा संगठन मंत्री, कपिल प्रचार मंत्री, दीपक तेश्वर, कुलदीप उर्फ सोनी, प्रदीप खैरवाल, नानक चंद पीवाल, राजू खैरवाल, प्रवीण कुमार, मनोज छाछर, घनश्याम पीवाल, लोकेश प्रधान, धीरज, नरेंद्र उर्फ धर्मेंद्र, रविंद्र हरद्वारी, अजय बेनीवाल, जितेंद्र गौड़, संदीप प्रधान, नत्थू, राकेश सदस्य चुने गए।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष आत्माराम बेनीवाल, मुकेश जोशी व प्रवीण तेश्वर को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष संजय पीवाल मृत्यु होने से रिक्त हुए शाखा अध्यक्ष पद पर नानक चंद पीवाल को नियुक्त किया गया। संयुक्त मोर्चा संयोजक सुरेन्द्र तेश्वर ने कहा कि शीघ्र ही कॉपरेटिव सोसायटी के गठन हो जाने के बाद कर्मचारियों को बहुत कम खर्च पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने व साथ ही ऋण स्वीकृति पर इंश्योरेंस की सुविधा भी सोसायटी के माध्यम उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही कर्मचारियों को कटौती की सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी। चुनाव के उपरांत होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अथिति मेयर किरण जैसल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकानाएं दी। संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर, संयोजक राजेंद्र श्रमिक, टंकार कौशल, स्वायतशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण तेश्वर, सलेकचंद ने मेयर से कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। मेयर किरण जैसल ने कहा कि वे स्वयं कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का संज्ञान लेते हुए निराकरण करने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर आशा नौटियाल, गंगा सागर, प्रवीण कुमार बेगड़ा, मनोज छाछर, उमेश, प्रमोद, भारत, विकास, जुगनु कांगड़ा, अमित बहोत, अलोक, सुन्दर गोदयाल, सनी, राहुल, अतुल, संदीप गोयल, अरुण आदि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।


