अमित गुप्ता
हरिद्वार, 7 अगस्त। भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा की और से ज्वालापुर स्थित एक होटल में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीब महिलाओं को स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भी वितरित की गयी। जिसमें महिलाओं ने सांस्कृतिक एवं मेंहदी प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष प्रमिला दत्ता, सचिव शोभना पालीवाल, काषोध्यक्ष नीलम तोमर, महिला संयोजिका आंचल लूथरा ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया। तीज महोत्सव में महिलाओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक वेशभूषा में देश भक्ति पर आधारित नृत्य किया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष प्रमिला दत्ता ने कहा कि भारत में वर्ष भर अनेक त्यौहार मनाये जाते है। जिसमें से हरियाली तीज का विशेष महत्व है। तीज का त्यौहार प्रत्येक श्रावण माह के शुल्क पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। तीज का त्यौहार राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जो सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव -पार्वती की पूजा करती हैं ,उनका सुहाग लम्बी अवधि तक बना रहता है। साथ ही देवी पार्वती के कहने पर भागवान शिव ने आशीर्वाद दिया कि जो भी कुंवारी कन्या इस व्रत को रखेगी और शिव पार्वती की पूजा करेगी उनके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी तथा योग्य वर मिलेगा।
भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा अपने सामाजिक दायित्वों को हमेशा सर्वाेपरी मान कर कार्य कर रही है। तीज पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्त्व रखता है। इसलिए इस पर्व के अवसर पर शाखा ने गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करते हुए पांच महिलाओं परवेश, किरन, उर्मिला, सुनीता और आशा को सिलाई मशीन वितरित की हैं। इस मौके पर ए.पी.एस. तोमर, विजय सेठी, रामेन्द्र कुमार दत्ता एडवोकेट, विजेन्द्र पालीवाल, एन.के. गुप्ता, एस.के गर्ग, राज कुमार छाबड़ा, अश्विनी मित्तल, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान , जिला समन्वयक, और अमित कुमार गुप्ता जिला सह समन्वयक ने संस्कार शाखा के सभी सदस्यों को इस कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि शाखा अपने सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभाया रही