वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की वृद्ध आश्रम का जल्द निर्माण कराने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने और वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन करने की मांग भी की
हरिद्वार, 4 अक्तूबर। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर सलेमपुर में चयनित भूमि पर जल्द से जल्द वृद्ध आश्रम का निर्माण कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में केंद्र की सहायता से आधुनिक एवं मॉडल वृद्ध आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। वृद्ध आश्रम की व्यवस्था और देखभाल के लिए मास्टर ट्रेनर, केयर गिवर्स की नियुक्ति की जाएगी।

हरिद्वार के सलेमपुर गांव में वृद्ध आश्रम निर्माण के लिए जमीन चयनित की गयी थी। लेकिन वृद्ध आश्रम का निर्माण अभी तक आधर में है। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्यमंत्री से आग्रह है कि चयनित भूमि पर केंद्र की सहायता से आधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्ध आश्रम का निर्माण जल्द किया जाए। वरिष्ठ जनों की देखभाल के लिए मास्टर ट्रेनर और केयर गिवर्स रखे जाएं।
चौधरी चरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वृद्ध जन को समाज के स्तंभ और उनके अनुभव और आशीर्वाद को समाज का मार्गदर्शक मानते हैं। लेकिन सरकार मासिक भरण पोषण पेंशन में बढोतरी नहीं कर रही है। जबकि हरियाणा में वृद्धजनों को प्रति 3200 रूपए पेंशन दी जा रही है। इसलिए उत्तराखंड में भी सरकार को वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

उत्तराखंड में लगभग 10 लाख वरिष्ठ नागरिक है जो सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार को वृद्धजनों की सुरक्षा व्यवस्था, आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था के लिए वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन भी करना चाहिए। जिससे वरिष्ठजनों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में चौधरी चरण सिंह, ताराचंद, विद्यासागर गुप्ता, बाबूलाल सुमन, हरदयाल अरोड़ा, एससीएस भास्कर, श्याम सिह, प्रेम भारद्वाज, रामसागर, शिवकुमार शर्मा, शिवचरण आदि वृद्धजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *