तनवीर
नशे के खिलाफ संघर्ष करंेगी बिरादरी —शाहनवाज
हरिद्वार,19 अक्टूबर। लोधा मंडी ज्वालापुर में अब्बासी बिरादरी की बैठक आयोजित की गई बैठक में बड़ी संख्या में अब्बासी बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया। अब्बासी समाज के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से शौकीन अब्बासी को अध्यक्ष चुना गया। बैठक अन्य आठ नामों की घोषणा भी की गई है। उपाध्यक्ष शाहनवाज अब्बासी, सचिव सिराजुद्दीन अब्बासी, कोषाध्यक्ष अफजल, को जिम्मेदारी सौपी गई है। सदस्यों के रूप में इखलाख अब्बासी,सावेज अब्बासी, इकबाल अब्बासी, हामीद अब्बासी, तसव्वर उर्फ भूरा, को बनाया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष शौकीन अब्बासी ने कहा कि अब्बासी समाज को संगठित कर समाज में फैल रही कुरीतियों को समाप्त करने का संघर्ष किया जाएगा। गरीब निर्धन परिवारोें के उत्थान मे हर संभव मदद की जाएगी। अब्बासी समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर है। नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का काम तेजी के साथ होगा। अब्बासी बिरादरी के लोग संगठित होकर नशे को समाप्त करने में अपना सहयोग देंगे सभी के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। अब्बासी बिरादरी के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। शौकीन अब्बासी ने कहा कि बालक बालिकाओं को समान शिक्षा देने के प्रति अभिभावकों को जागरूक भी किया जाएगा।
शाहनवाज अब्बासी ने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र के युवा नशे की लत के शिकार हो रहे हैं। युवाओं को नशे की लत से बाहर निकलना है। उन्होंने कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए बिरादरी शासन प्रशासन का भी सहयोग लेगी। शाहनवाज अब्बासी ने कहा कि सभी को साथ लेकर बिरादरी के लोगांे की समस्याओं का समाधान होगा। बिरादरी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों को फूल मलाई पहनकर जोरदार स्वागत किया गया।


