शिव कुमार कश्यप चुने गए कश्यप समाज आश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 अगस्त। ऋषिकुल हाइवे स्थित कश्यप समाज आश्रम में संपन्न हुई कश्यप समाज आश्रम के पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से शिव कुमार कश्यप को आश्रम का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। बैठक में समाज के सभी संरक्षक, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। मुख्य संरक्षक समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचेतक किरणपाल कश्यप एवं वरिष्ठ समाजसेवी पालसिंह कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है और समाज के युवा समाज का नाम रोशन कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि कश्यप आश्रम का निर्माण होने के बाद से आज तक वर्तमान अध्यक्ष बुध सिंह कश्यप ने आश्रम को अपनी सेवाए प्रदान की ओर संस्था के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया। नव निर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप का भी आश्रम के निर्माण में अहम योगदान रहा। उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से समाज को आगे बढ़ाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। शिवकुमार कश्यप की लग्न और निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए सबकी सहमति से उन्हें कश्यप समाज आश्रम का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।

बैठक में मुख्य संस्थापक संरक्षक पाल सिंह कश्यप, उषेंद्र कश्यप, महावीर कश्यप, बाबूराम कश्यप, राम सिंह प्रधान देहरादून एवं नाथू सिंह कश्यप, चरण सिंह कश्यप, आनंद कश्यप, नाथीराम कश्यप एडवोकेट प्रभाकर कश्यप, ग्रेस कश्यप, सुमेर कश्यप, शोभना कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, राजबीर कश्यप, बिशनपाल कश्यप, डा.सुशील कश्यप, सुनील कश्यप, मायाराम प्रधान, नरेंद्र कश्यप, नरेश तोमर पत्रकार, आत्माराम कश्यप, सतेंद्र वर्मा, रवि कश्यप, रमेश चंद्र कश्यप, बलजोर सिंह कश्यप, नागसिंह कश्यप, रामरीच पाल कश्यप, सुरेश कश्यप, अजय कश्यप, मुकुल कश्यप, विजय कश्यप, ऋषिपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *