श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया यूजीसी के विरोध में दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


यूजीसी कानून वापस होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा-पंडित अधीर कौशिक
हरिद्वार, 19 फरवरी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने स्वर्ण समाज से यूजीसी के विरोध में 8 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। निकुंज विहार कालोनी ज्वालापुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सरकार समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। यूजीसी जैसा काला कानून लागू कर सरकार ने स्वर्ण समाज के हितों पर कुठारघात करने का काम किया है।

यूजीसी का दुरूपयोग कर स्वर्ण समाज के बच्चों को झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है। इससे छात्रों के बीच आपसी समन्वय भी कम होगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि स्वर्ण समाज पर थोपे गए काले कानून को सरकार जब तक वापस नहीं लेती है। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। जिससे सरकार इस काले कानून को वापस लेने पर मजबूर हो जाए।

बैठक में भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी सत्यव्रतानंद महाराज, महंत यति रामस्वरूपानन्द गिरि, यति परमानंद गिरि, यति रणसिहानंदन गिरि, यति योगी सरोज नाथ, स्वामी निरंजनानंद महाराज, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, दिनेश बलि, रोहित शर्मा, महेश कुमार, मुकेश कुमार, संजू अग्रवाल, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री एवं श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के समस्त पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *