विडियो:-श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर नृत्य करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-पंडित अधीर कौशिक
हरिद्वार, 13 अप्रैल। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को पत्र सौंपकर धार्मिक शोभायात्राओं और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर नृत्य करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पत्र सौंपने के दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि धार्मिक शोभायात्राओं और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में कलाकारों द्वारा देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर अश्लील नृत्य कर हिंदू आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है।

जिसे अखंड परशुराम अखाड़ा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कलाकारों के हिंदुओं के इष्ट देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर अश्लील नृत्य करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए अखाड़ा परिषद तत्काल कार्रवाई करे। पडित अधीर कौशिक ने बताया कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान स्वामी कार्तिकेय महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, आचार्य पवन कृष्ण शास्त्री, आचार्य विष्णु शर्मा, कुलदीप शर्मा, ऋषि शर्मा, कृष्ण शर्मा, अमित कुमार, दिनेश, सुमित कुमार, चवन गिरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *