तनवीर
हरिद्वार, 4 मई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की और से इंटरनेशनल वैश्य फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में हरिद्वार आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। वीआईपी घाट पर स्वागत के दौरान श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज व्यापार के माध्यम से देश के आर्थिक विकास में योगदान करने के साथ राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में भी अहम भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल वैश्य फाउंडेशन वैश्य समाज को एकजुट कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज के नाम को आगे बढ़ा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में गोपाल दास खण्डेलवाल, व्यान्क गुप्ता, विक्रांत गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर दीपक मित्तल, रामगोपाल कंसल, अरविन्द अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अरविन्द गुप्ता, विवेक अग्रवाल, डा.अजय अग्रवाल, नितिन गुप्ता, मुदित तायल, विपुल गोयल आदि मौजूद रहे।


