सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर ऋचा कालरा ने बढ़ाया हरिद्वार व उत्तराखण्ड का मान-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 जनवरी। हरिद्वार की ऋचा कालरा ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर हरिद्वार व उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सुनील अरोड़ा ने सफलता पर ़ऋचा कालरा एवं उनके माता पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सुनील अरोड़ा ने कहा कि सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर ऋचा कालरा ने अपने परिवार, शहर व पूरे उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से पूरे पंजाबी समाज में हर्ष का माहौल है। अन्य छात्र छात्राओं को भी ऋचा कालरा से प्रेरणा लेनी चाहिए।

एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा की भांजी ऋचा कालरा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता श्रीमती सुधा कालरा एवं अनिल कालरा से मिले सहयोग, लक्ष्य के प्रति अटृट विश्वास, कठिन परिश्रम एवं लगन को दिया है। ऋचा कालरा ने कहा कि मेहनत, लगन व लक्ष्य के प्रति एकाग्रता से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए।