श्री वैश्य बंधु समाज ने दिव्यांग व्यक्ति को प्रदान की व्हीलचेयर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


समाज का अभिन्न हिस्सा हैं दिव्यांगजन-अशोक अग्रवाल
हरिद्वार, 13 सितम्बर। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने सामाजिक दाियत्व का निर्वहन करते हुए ंअग्रसेन मार्ग स्थित कार्यालय पर एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर प्रदान की। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों की मदद और उनके उत्साह को बढ़ाने का संदेश दिया। मुकेश अग्रवाल और पराग गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से ’सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। दिव्यांगों का सहयोग करना और उनका उत्साह बढ़ाना हर नागरिक का कर्तव्य है

श्री वैश्य बंधु समाज के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और विजय कुमार ने कहा कि समाज लगातार गरीब और निर्धन परिवारों की मदद के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। दिव्यांगों के कल्याण के लिए हरसंभव योगदान करना चाहिए। अशोक अग्रवाल ने कहा कि व्हीलचेयर से दिव्यांग व्यक्ति को निश्चित रूप से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों की मदद के अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा। श्री वैश्य बंधु समाज की इस पहल से न केवल दिव्यांग व्यक्ति को मदद मिली, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी गया। इस दौरान अंशुल गुप्ता, डा.अजय अग्रवाल, नितिन गुप्ता सहित संस्था के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *