श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘मकड़ा गैंग’ के 5 सदस्य गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 24 मई। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग की सोशल मीडिया खंगलाने पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो मिली हैं। ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवकों के मोटरसाइकिल एवं कारों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर गैंग के रूप में लड़ाई-झगड़ा एवं हुड़दंग करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पांच युवकों मोहित पुत्र राजकुमार, देव पुत्र संजीत, सन्नी पुत्र प्रमोद, परवेज पुत्र विद्या रत्न, योगेश शर्मा पुत्र मोहन शर्मा निवासी ग्राम कांगड़ी को पकड़कर धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त युवक अपने वाहनों पर मकड़ा चिन्ह एवं पहचान का प्रयोग कर गैंग के रूप में सक्रिय थे।

गैंग की सोशल मीडिया खंगालने पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिली हैं। शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले गैंग के सदस्यों का थाना स्तर पर रजिस्टर तैयार कर उनकी गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र गोड़, हेडकांस्टेबल विकास भट्ट, बृजमोहन सिंह व कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply