हरिद्वार, 19 अक्टूबर। ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथी आने की समस्या के समाधान के लिए वन विभाग द्वारा लगायी गयी सिंगल वायर सोलर फेंसिंग बेहद कारगर साबित हो रही है। कुछ माह पूर्व हरिद्वार रेंज के वन कर्मियों ने वन क्षेत्रधिकारी शीशपाल के नेतृत्व में सिंगल वायर सोलर फेंसिंग कार्य योजना पर काम शुरू किया था। शुरुआत में सभी ने इस योजना को लेकर सवाल उठाये। मगर दृढ़ निश्चय व वंनकर्मियों की मेहनत से यह योजना कामयाब हुई।
वनकर्मियों ने मातृ सदन के पीछे स्थित जंगलो में बिना बजट के अपने स्तर से सिंगल वायर फेंसिंग स्थापित की। सिंगल वायर फेंसिंग लगने के बाद जंगली हाथियो का क्षेत्र में प्रवेश रूकने पर वन महकमा उत्साहित है। वन क्षेत्राधिकारी शिशुपाल सौंडियाल ने बताया कि शुरुआत में इस योजना को लेकर इसकी सफलता पर आशंका थी। प्रारम्भिक तौर पर यह प्रयोग सफल रहा है। इसलिए इसे राज्य के अन्य क्षेेत्रो में भी लागू किया जाना चाहिए। वैज्ञानिक तरीके से हर रोज का डेटा एकत्र कर, सघन मॉनिटरिंग की जा रही है. मॉनिटरिंग के लिए कई टीम तैनात की गयी हैं।




