लघु व्यापार एसोसिएशन ने किया प्रेस क्लब पदाधिकारियों को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 अप्रैल। मंगलवार को लघु व्यापार एसोसिएशन ने नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा और कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी को अंग वस्त्र और गौमाता की मूर्ति भेंटकर सम्मानित किया। ललतारो पुल के निकट आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी लगभग दो दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

लघु व्यापारियों को उनका मार्ग दर्शन हमेशा मिलता रहता है। कहा कि समाचार प्रकाशन के बाद कई मुद्दों का समाधान हो जाता है। इसलिए आज पत्रकारिता का बहुत महत्व है। कम शब्दों में अपनी पूरी बात को कहना ही पत्रकारिता है। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि सभी परिवार के लोग हैं, फर्क इतना है कि सबके काम अलग – अलग हैं। कहा कि आज जिसके पास मोबाइल है, वह पत्रकार है। संजय चोपड़ा ने स्ट्रीट वेंडरों की लड़ाई पूरे देश में लड़ी है। जिसका लाभ सभी लघु व्यापारियों को मिला है।

प्रेस क्लब महासचिव दीपक मिश्रा ने कहा कि जो सहयोग लघु व्यापारी प्रेस क्लब से चाहेंगे उससे अधिक सहयोग किया जाएगा। कहा कि यदि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित है, उसे वह शिक्षा देने का कार्य करेंगे। इसके लिए वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। कोषाध्यक्ष काशी राम सैनी ने कहा कि लघु व्यापारियों के मुद्दों को लगातार समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *