55 हजार की स्मैक समेत तस्कर दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 जनवरी। नशा तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.77 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बृहष्पतिवार की रात्रि नशा तस्करो के विरूद्ध छापेमारी एवं चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत रोह नदी रपटा पुल के पास से आरोपी सुभाष कुमार पुत्र उमेश भगत निवासी रामधाम कालोनी मूल निवासी ग्राम कुढनी थाना कुढनी जिला मुज्जफरपुर बिहार को अपाची मोटर साइकिल सहित दबोचकर उसके कब्जे से लगभग 55 हजार रूपए कीमत की स्मैक बरामद की।

पूछताछ में आरोपी सुभाष कुमार ने बताया कि नशेड़ियों को बेचने के लिए उसने स्मैक रावली महदूद सिडकुल के रहने वाले पंकज से ली थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुभाष कुमार के साथ पंकज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ मोटर साईकिल को भी सीज कर दिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी शांति कुमार, सुमननगर चौकी प्रभारी एसआई अर्जुन कुमार, कांस्टेबल हरीश राणा व राजेंद्र रौतेला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *