सोने की चूड़ियां चमकाना पडा़ भारी

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

CCTV मे कैद हुए आरोपी

हरिद्वार :-सोने की चूड़ियां चमकाने के बहाने कृष्णा नगर कॉलोनी में महिला मीनू से चूड़ियां चमकाने का झांसा देकर असली सोने की चूड़ियां लेकर फरार हुए, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।युवकों द्वारा सोने की असली चूड़ियां लेकर महिला को नकली चूड़ियां थमा दी। कुछ देर बाद जब मीनू ने चूड़ियां देखी तो दोनों चूड़ियां नकली थी। असली चूड़ियां लेकर फरार हुए आरोपियों की शिकायत कनखल थाने में की गई।

पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं।थाना अध्यक्ष कमल कुमार लूटी असली सोने की चूड़ियां लेकर वे फरार युवकों की जांच में जुट गई है ।अक्सर ऐसे असामाजिक तत्व दोपहर में ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। मीनू भी आरोपी युवकों के चूड़ी चमकाने के झांसे में आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *