सपा प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी ने दिया पद से इस्तीफा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज त्यागपत्र में महंत शुभम गिरी ने कहा है कि वे 15 वर्षो से पूर्ण समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। दो वर्ष पूर्व उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया था।

पिछले एक वर्ष से वे विभिन्न मीडिया चैनलों पर होने वाली डिबेट में धर्मगुरू के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन कई मीडिया चैनलों द्वारा ऐसी परिचर्चा आयोजित की जाती है। जिसमें पार्टी के विपरीत नहीं जाते हुए वे अपने विचार रखते हैं। इसलिए पार्टी के प्रदेश सचिव पद से इ्रस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन पार्टी में हमेशा बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *