विडियो:-सपा कार्यकर्ताओं ने दी स्व.मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 अक्तूबर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्र रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथी पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी व प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समाजवादी आंदोलन के महानायक, किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों, शाेिषत एवं वंचितों के मसीहा थे।

प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी एवं महानगर अध्यक्ष लवदत्ता ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित मुलायम सिंह यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के विकास को आगे बढाया। अनेक योजनाएं लागू कर समाज के कमजोर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाए। जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री पद पर रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों को सम्मान देने के साथ देश की सुरक्षा को मजबूत किया। आस्तिक यादव, सुभाष सिंह, मशकूर कुरेशी, मांगे राम प्रधान, जयराम सैनी, मंगल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *