सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत में अखिलेश यादव की निर्णायक भूमिका-आशीष यादव
हरिद्वार, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 51वें जन्म दिवस पर युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नहर पटरी मार्ग पर वृक्षारोपण किया और गंगा में दुग्धाभिषेक कर जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। आशीष यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष समाजवादी युवजन सभा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस वृक्षारोपण कर मनाती है। इस वर्ष भी नहर पटरी मार्ग पर नीम के पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव स्वयं पर्यावरण प्रेमी हैं। उन्होने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में लाखों करोड़ों वृक्ष लगाकर उत्तर प्रदेश को हरा भरा बनाने का काम किया है।

उनके इस विजन को सपा कार्यकर्ता आगे बढ़ा रहे हैं। आशीष यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत में अखिलेश यादव की निर्णायक भूमिका रही है। हरिद्वार में सपा कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने के साथ जनसमस्याओं के निराकरण में अपना योगदान कर रहे हैं। पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में भी सभी कार्यकर्ता निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर जात पात व धर्म का भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई बढ़ रही है।

युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार युवाओं की समस्याओं का कोई समाधान नहीं कर पा रही है। इस अवसर पर विजय यादव, शिवकुमार कश्यप, प्रिंस, अभि यादव, आदित्य, सोनू सिंह सागर, शिवराम, आदेश उपाध्याय, मंगता हसन, कुलदीप नेगी, अस्तित्व यादव, रामसागर, उदाल्य, दिनेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *