रानीपुर पुलिस ने दबोचे दो झपटमार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 नवम्बर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो मोबाइल झपटमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से राहगीर से छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल फोन छीनने की घटना को अंजाम दिया था।
21 नवम्बर को ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल निवासी अमरचन्द्र पुत्र बटेश्वर लाल ने बैरियर नं.6 के पास दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने के संबंध मे मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात जमालपुर नहर पटरी क्षेत्र से दो आरोपियों प्रवेज पुत्र शमशाद निवासी जमालपुर खुर्द व समीर पुत्र मोहम्मद अली निवासी गांधी आश्रम के पास थाने की पुलिया स्योहारा जिला बिजनौर उ.प्र. को दबोच कर छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए मोबाइल छीनने के बाद सिम उन्होंने नहर में फेंक दिया था और छीने गए मोबाइल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे।