सपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरि का गोस्वामी समाज ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 जनवरी। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरि का गोस्वामी समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरि ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दी है। उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करेंगे। साथ ही उत्तराखंड में गौ, गंगा, गीता, पर्यावरण, हिमालय को बचाने के लिए अभियान चलाएंगे।

गोस्वामी समाज के वरिष्ठ नेता एवं सपा के उ.प्र. के प्रदेश सचिव शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने युवा महंत शुभम गिरि को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर देश ओर प्रदेश को साफ संदेश दे दिया है कि समाजवादी पार्टी सनातन धर्म की विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति का ठेका लेने वाली पार्टी अब सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन करने वाले संतो का अपमान कर रही है। जबकि सपा आगे बढ़कर संतों का सम्मान कर रही है।

नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम् गिरि के नेतृत्व में उत्तराखंड में सपा मजबूत होगी। बुलंदशहर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता रामोतार गिरि भैय्या ने कहा कि महंत शुभम् गिरि के अध्यक्ष बनने से गोस्वामी समाज में खुशी की लहर है। महंत शुभम् गिरि समाज को जोड़कर सपा को उत्तराखंड में आगे बढ़ाने का काम करेंगे। स्वागत करने वालों में सुभाष गिरि, शत्रुघ्न गिरि, गौरव गिरि, मोहित गिरि, प्रमोद अरोड़ा, शिवकुमार गोस्वामी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *