एसएसपी ने दिए गणतंत्र दिवस पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस से पूर्व एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश किए जारी किए हैं। एसएसपी ने गणतंत्र दिवस पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा उपकरणों सहित चैकिंग करने, संदिग्ध गतिविधियों एवं आवाजाही, होटल, बस अड्डा एवं रेलवे स्टेशन पर रहेगी विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं।
गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रत्येक समारोह के समय स्थान, आने वाले विशिष्ट व्यक्ति का विवरण अपने पास उपलब्ध रखने, प्रस्तावित कार्यक्रमों में सम्भावित भीड़ का आंकलन कर प्रभावी पुलिस व्यवस्था करने, महत्वपूर्ण समारोह स्थल का हैण्ड हैंडल्ड मैटल डिटेक्टर से एन्टीसबोटाज चैकिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करने, थाना क्षेत्रान्तर्गत महत्तवपूर्ण संस्थानों/सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से सुनिश्चित करने, ताकि अवांछनीय व समाज विरोधी तत्व गंणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर किसी प्रकार की तोड़ फोड़ आदि की कार्यवाही न कर सके।

ऐसे स्थानों की पहचान करने जहां पर अवांछित व्यक्ति आकर रूक सकते हैं या छिपकर किसी प्रकार की हिसांत्मक गतिविधि को अंजाम दे सकता हैं। बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, सिनेमा घरों, होटलो, ढाबों आदि की आकस्मिक रूप से चैकिंग करने, बम निरोधक दस्ते को लगातार राउंड करने, संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए आमजन को प्रोत्साहित करने, गंणतन्त्र दिवस समारोह के सम्पन्न होने तक लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में उप निरीक्षक के नेतृत्व में मोबाइल पार्टी नियुक्त करने और जनपद की सीमा पर लगातार 24 घंटे चेकिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *