Jwalapur news चाइनीस मांझा बेचा तो होगी सख्त कार्रवाई, देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार 26 नवंबर:-एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेशों पर ज्वालापुर पुलिस प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध चाइनीज माझा/ जानलेवा माझा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। माझा व पतंग बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की गई और सभी दुकानदारों को चाइनीज माझे की बिक्री पर रोक लगाने व पूर्ण रूप प्रतिबंध लगाने के लिए नोटिस दिए गए।

दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि जिनके द्वारा भी प्रतिबंधित माझा बेचा जाएगा ,उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पुलिस टीम में एसएसआई खेमेंंद्र गंगवार, एसआई सोनल रावत,अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार, अपर उप निरीक्षक पायल तोमर,कांस्टेबल अमित गौड़,कांस्टेबल राजेश बिष्ट, आलोक कुमार, गणेश तोमर, रवि चौहान चेतक कर्मी शामिल रहे।