छात्र-छात्राओं ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 जुलाई। पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर के छात्र-छात्राओं ने कनखल क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अरविंद शर्मा ने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूकता फैला कर ही हम पर्यावरण सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग कर सकते हैं। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी यह धरती सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देना चाहिए।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में वृक्ष लगाने के लिए भी प्रेरित किया। रैली संयोजक दीपक मिश्रा ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण हेतु पौधों का वितरण किया। रैली में छात्र-छात्राओं ने धरती को बचाना है, पेड़ों को लगाना है नारे लगाते हुए लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। रैली में राजीव कौशिक, प्रियंका शर्मा, निधि शर्मा, निशा कुमारी, जागृति पंडित, यज्ञराज भट्ट, राजेश कुमार, प्रेम कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, आशीष कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *