10 में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 मई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर में प्रथम श्रेणी में कक्षा 10 उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, अति विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य तरुण कुमार शर्मा ने प्रथम श्रेणी में उर्त्तीण होने वाले 11 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार सैनी ने किया। वरिष्ठ अध्यापक दिनेश कुमार वर्मा ने विद्यालय की प्रगति की जानकारी देते हुए सत्र 2010-11 के विद्यालय के पूर्व छात्र शुभम कुमार का इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ। अति विशिष्ट अतिथि तरुण कुमार ने छात्रों का आह्वान किया कि जीवन में बड़ा बनना है तो बड़ों का सम्मान करें। परिश्रम का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मोबाइल का कम से कम प्रयोग करें।

केवल शैक्षिक प्रयोग के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2022 में इस विद्यालय गोद लिया था। आज विद्यालय की प्रगति की गति देखकर उन्हें अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। कार्यक्रम में सम्मिलित अध्यापक दिनेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार सैनी, प्रमोद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार गौड़, राजेंद्र सिंह, कु.तरुणा धीमान, जावेद आलम, पीटीए अध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसएमसी अध्यक्ष प्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंजीत सिंह सहित अभिभावक व ग्रामीण शामिल रहे। प्रधानाचार्य किशोरी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply