देश दुनिया में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में संत समाज की निर्णायक भूमिका -आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


स्वामी अरूण गिरी ने नीतिशा बंसल को बनाया अपनी मीडिया प्रभारी
हरिद्वार, 1 जुलाई। आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज ने वरिष्ठ पत्रकार नीतिशा बंसल को अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।। नीतिशा बंसल को देश के कई बड़े संतों का आशीर्वाद प्राप्त है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने नीतिशा बंसल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। देश दुनिया में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में संत समाज निर्णायक भूमिका निभाता रहा है।

स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी भी होनी चाहिए। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाने में सक्षम हैं। नीतिशा बंसल भी सामाजिक, सांस्कृतिक, हिंदू संस्कृति, सनातन परंपरांओं के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन में संत समाज सदैव ही तत्पर रहता है। 2025 के प्रयागराज के महाकुंभ मेले में नीतिशा बंसल का विशेष योगदान रहेगा। नीतिशा बंसल ने कहा कि सभी संत महापुरूष उनके लिए पूज्यनीय हैं। स्वामी अरूण गिरी महाराज को मैं अपना गुरू मानती हूं। उनके आशीर्वाद से सनातन संस्कृति को पूरे विश्व में प्रचारित प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *