कांग्रेस उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वारए 1 जुलाई। कांग्रेस उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक मायापुर में प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री अवधेश पंत के संचालन में आयोजित की गई। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सैनी की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ को अखिल भारतीय स्तर पर पुनः स्थापित करने के लिए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की मंथन बैठक हरिद्वार में अगस्त माह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए संगठन की और से समर्थन की घोषणा भी की गयी।

आजादी के आंदोलन में कांग्रेस की अगुवाई के तहत अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण और संविधान की रक्षा के लिए जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रचार कार्य में भी भागीदारी का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन के नवनिर्वाचित रुड़की जिला अध्यक्ष नवीन शरण निश्चल को नियुक्ति पत्र दे कर शुभकामनाएं दी गयी। बैठक में मुरली मनोहरए अमर सिंहए शहीद जगदीश वत्स के वंशज गोपाल नारसनए अवधेश पंतए सुरेंद्र सैनीए सुरेंद्र बुटोलाए राजन कौशिक आदि मौजूद रहे।