स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट एवं हिम विलेज ई प्रहरी फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 मार्च। मिशन पर्यावरण संरक्षण से स्वास्थ्य संवर्धन की ओर का संकल्प लेते हुए स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट एवं हिम विलेज ई प्रहरी फाउंडेशन द्वारा जैसे स्वच्छ है घर बार, वैसे सुंदर हो हरिद्वार थीम के आधार पर चमगादड़ टापू के पास स्वास्तिक संकल्प घाट एवं गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया
ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चौबे ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान, नमामि गंगे आदि के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं वृक्षारोपण किया गया। साथ ही गंगा किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का निवेदन भी प्रशासन से किया गया। उन्हांेने बताया कि गंगा किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियां गंदगी फैलाने का मुख्य कारण बन रही हैं।

साथ ही नशेड़ियों का अड्डा व मीट मांस खाने की वीडियो भी सोशल मीडिया में देखी जा रही हैं। जो स्वच्छ भारत अभियान एवं नमामि गंगे आदि अभियानों को भी धूमिल कर रही हैं। स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवी कपिल जौनसारी ने कहा कि मां गंगा से सबकी धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। इसीलिए इसे गंदा करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण में मुख्य रूप से एम.संजीव, पारस त्यागी, आदित्य प्याकुरेल, अजय, अनूप आर्य, रितेश पांडेय, सुरभि गुप्ता, वर्षा यादव, नीरज शर्मा, वशिष्ठ पांडेय आदि स्वयंसेवियों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *