तनवीर
पूरी मजबूती से व्यापारी हितों के कार्य कर रहा है प्रदेश व्यापार मंडल-राजेंद्र चौटाला
हरिद्वार, 5 सितम्बर। प्रदेश व्यापार मण्डल खड़खड़ी स्थित पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला में संपन्न हुई बैठक में वार्ड स्तर पर दस इकाईयों का गठन कर अध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने एवं संचालन जिला अध्यक्ष सर्वेशवर मूर्ति भट्ट ने किया। बैठक को संबाोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल पूरी मजबूती के साथ व्यापारी हितो के लिए काम कर रहा है और पूरे प्रदेश के व्यापारी संगठन से जुड़ रहे हैं।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा व प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि कार्यसमिति से विचार विमर्श कर वार्ड स्तर पर दस इकाईयों का गठन किया गया है। जिसमे सप्तऋषि व्यापार मंडल अध्यक्ष इन्दर शर्मा, भूपतवाला व्यापार मण्डल अध्यक्ष सन्नी मल्होत्रा, दुर्गानगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, खड़खड़ी व्यपार मण्डल अध्यक्ष सुभाष ठक्कर, श्री गंगाधर महादेव नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, भीमगोड़ा व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय अरोरा, हरकी पैड़ी व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गऊ घाट विष्णु घाट व्यापार मण्डल अध्यक्ष राहुल चैहान, ब्राह्मपुरी व्यापार मण्डल अध्यक्ष मास्टर मुन्ना लाल, बिल्केश्वर व्यापार मण्डल अध्यक्ष रवि शर्मा को मनोनीत किया गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश संरक्षक मोहित नवानी, मुरली मनोहर व सरिता पुरोहित ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और व्यापारी हितो की रक्षा के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष सर्वेशवर मूर्ति भट्ट व महानगर अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा कि पाॅड टैक्सी व कॉरिडोर का व्यापारी विरोधी कर रहे हैं। किसी भी रूप में शहर को उजाड़ने नहीं दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल, प्रदेश सचिव चन्दर शेखर गोस्वामी, सचिव दीपक गौनियाल, जिला उपाध्यक्ष अतुल गोसाई, जसवंत सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा, जिला महामंत्री अजय अरोरा, युवा जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, महामंत्री विमल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, बसंत अरोरा, मनीष जैन, दीपचंद, अंकित माहेश्वरी, गोकुल सिंह रावत, नरेश चनियाना, डा.डीडी शर्मा, मधुर अरोरा, मुकुल कश्यप, राज साहनी, रवि कश्यप, सागर कुमार, नवीन कुमार, पपन कुरैशी, प्रथम बजाज, सचिन कुमार, भारत कुमार, बसंत अरोरा, विक्की शर्मा, अंकित जाटव अजय पंडित आदि उपस्थित रहे।