तनवीर
हरिद्वार, 27 सितम्बर। बड़ी रामलीला के रंगमंच पर सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। रावण दरबार, सीता हरण, जटायु वध एवं राम विलाप लीला में कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
श्रीरामलीला कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार भसीन, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा, महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, ट्रस्ट के मंत्री रविकांत अग्रवाल आदि ने रंगमंच पर पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया। रंगमंच का संचालन डा.संदीप कपूर एवं विनय सिंघल ने संयुक्त रुप से किया।
दादा गुरु भगवत शर्मा मुन्ना, विनोद नयन, मनोज सहगल तथा वीरेंद्र गोस्वामी के निर्देशन में रामलीला का सफल मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, ऋषभ मल्होत्रा, विशाल गोस्वामी, राहुल वशिष्ट, अंजना चड्डा, पवन शर्मा, दर्पण चड्ढा, मनोज बेदी, सुनील वधावन, विकास सेठ, गोपाल छिब्बर, कन्हैया खेवडिया, नीरज भसीन, महेश गौड़, मयंक मूर्ति भट्ट, तथा सुरेंद्र अरोड़ा ने सहयोग प्रदान किया।