बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने चलाया अभियान

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी
हरिद्वार, 1 विद्युत विभाग ने बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ ज्वालापुर के कटहरा बाजार और धीरवाली में अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता रवि कुमार और उपखंड अधिकारी अर्चना के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बकाया जमा नहीं करने वाले 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए और लगभग पांच लाख रूपए का राजस्व वसूला गया है। अभियान में क्षेत्रीय अवर अभियंता (राजस्व वसूली) मुकेश रवि, लाइनमैन श्रवण कुमार गिरी, संजय चैहान, मीटर रीडर अजमल अंसारी, सुशील कुमार, राव फरमान अली, अतुल कुमार, पटवारी, चमन लाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply