विडियो:-गंगा की तेज लहरों में फंसे युवक को एसडीआरएफ टीम ने किया सकुशल रेस्क्यू

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, मई। गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गए एक युवक को मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया। युवक की पहचान शत्रुघ्न पुत्र श्री संतोष कुमार, निवासी देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है। गंगा में स्नान करने के दौरान शत्रुघ्न तेज बहाव में बह गया और बहते हुए हाथी पुल के नीचे पहुंचकर जंजीर पकड़ कर लटक गया।

आसपास मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर एसडीआरएफ टीम के जवान मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए युवक को गंगा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Leave a Reply