पांचवे दिन भी जारी रहा ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा शरबत वितरण कार्यक्रम

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


सेवा ही गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट का उद्देश्य-कमल खड़का

हरिद्वार, 6 जून। श्रद्धालु भक्तों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की और से गऊ घाट पर छबील का आयोजन कर ठंडा शरबत वितरित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पांच दिन से निरंतर ठंडा शरबत वितरित किया जा रहा है। शरबत वितरण कार्यक्रम गंगा दशहरे तक निरंतर जारी रहेगा। खड़का ने कहा कि देश विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिससे श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे देखते हुए ट्रस्ट के माध्यम से छबील लगाकर श्रद्धालुओं को ठंडा और मीठा शरबत वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्यासे का पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। भारतीय संस्कृति सेवा की संस्कृति है और सेवा ही गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट का उद्देश्य है। ट्रस्ट की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए गरीब जरूरतमंद बच्चों को लेखन व पाठ्य सामग्री वितरण, गंगा स्नान के लिए आने वाले निर्धन श्रद्धालुओं को भोजन वितरण, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग जैसे विभिन्न कार्यक्रम ट्रस्ट की और से चलाए जा रहे हैं। कमल खड़का ने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण के चलते सभी को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

पर्यावरण को संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें और दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षित करने में सहयोग के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर राजकुमार सोनी, तुषार सोनी, अंकित शर्मा, नितिन श्रोत्रिय, प्रकाश रूवाली, मनोज शर्मा, सचिन शर्मा, सरदार हरमीत वर्मा, सन्नी वर्मा, ललित सोनी, राजेश सोनी, अनुज, बोबी, डालचंद, राकेश, अमन, अभय राम आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *