गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने किया निराश्रितों को भोजन वितरित

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


ईश्वर पूजा के समान है गरीबों व निराश्रितों की सेवा-कमल खड़का

हरिद्वार, 23 फरवरी। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की और से गंगा घाटों पर जीवन यापन करने वाले निराश्रितों को भोजन प्रसाद प्रसाद वितरित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि ट्रस्ट की और से समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए कई प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में रहने वाले गरीब असहाय लोगों की भी ट्रस्ट की और से समय-समय पर मदद की जाती है। जिसके तहत गर्म कपड़ों, कंबल, भोजन आदि का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीब व निराश्रितों की सेवा करना ईश्वर पूजा के सामान है।

सभी को सेवा कार्यो में योगदान करना चाहिए। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य मोहित श्रोत्रिय ने कहा कि संस्था की और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब वर्ग के बच्चों की शिक्षा में भी योगदान किया जा रहा है। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए उन्हें लेखन व पाठ्य सामग्री आदि वितरित की जाती है। इस अवसर पर मोहित श्रोत्रिय, मोनू श्रोत्रिय, नितिन श्रोत्रिय, सचिन शर्मा सरदार, प्रकाश रुवाली, हरीश कुमार, राम प्रसाद शर्मा, लोकेन्द्र खड़का, राकेश दवान, सोभित कश्यप, कृष्णा कश्यप, अभिषेक शर्मा, सचिन राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *