जुलुस निकालकर ताजियों को सुपुर्दे खाक किया, देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 जुलाई। पैगंबर मौहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं करबला के 72 जांनिसारों की याद में रविवार देर शाम ज्वालापुर में ताजिया जुलूस निकाला गया और ताजियों को सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान करबला के युद्ध की याद को ताजा करते हुए मुस्लिम समाज के युवकों ने युद्ध कला का प्रदर्शन किया।

अखाड़ा खेलते हुए युवाओं ने तलवारबाजी, लाठी, डंडे, चक्र, आग के खेल, मुंगरियां, बरेटी आदि का कौशल दिखाया। अखाड़े की कमेटियों द्वारा युद्ध कला का प्रदर्शन कर रहे युवाओं का उत्साहवर्द्धन किया गया।

मंडी का कुंआ पीरजियों वाली गली स्थित मंसूरियों की बैठक, मैदानियान, कोटरवान, तेलियान, घोसियान, अहबाब नगर, लोधामंडी आदि क्षेत्रों में अंकीदतमंदों ने भव्य रूप से सजाएग गए ताजियों के दर्शन किए। देर रात तक ताजियों का जुलूस देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जूलूस के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *