ठण्ड के चलते सड़कों और घाटों पर पसरा रहा सन्नाटा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 जनवरी। भीषण शीत लहर का प्रकोप जारी है। धर्मनगरी हरिद्वार में शुक्रवार का दिन बेहद ठण्डा रहा। शीतलहर के साथ दिनभर बादल छाए रहे। भारी ठंड के चलते सड़कों पर आवाजाही भी बेहद कम रही। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रीयों की संख्या भी बेहद कम रही। जिसके चलते यात्रीयों और स्नानार्थियों से गुलजार रहने वाली हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर सन्नाटा सा छाया रहा।

लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते दिखे। सड़कों और घाटों पर रहने वाले बेघरों और बाहर से आने वाले यात्रीयों को सर्दी से बचाने के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा हरिद्वार में बस स्टैंण्ड, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, ललतारौ पुल, पोस्ट ऑफिस, हाथी पुल रैन बसेरा पुरूष, हाथी पुल रैन बसेरा महिला, रैन बसेरा अलकनंदा घाट, भीमगौड़ा बैरियर, हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, मालवीय द्वीप, मनसादेवी उड़न खटोल, पुरूषार्थी मार्केट, चण्डी घाट चौराहा, नाई घाट, सप्तऋषि, दुधाधारी चौक भूपतवाला, भारत माता मंदिर, शांतिकुंज, प्रेसक्लब हरिद्वार, डामकोठी गेट, मनसादेवी सीढ़ी मार्ग, चद्राचार्य चौक, रानीपुर हरिद्वार, रेलवे स्टेशन ज्वालापुर, जटवाड़ा पुल, हरिलोेक कॉलोनी, शारदा नगर रेलवे फाटक, शंकराचार्य चौक, आर्यनगर चौक, बंगाली मोड़ कनखल, झंडा चौक, देश रक्षक कनखल, सतीघाट कनखल, सिंहद्वार सहित दर्जनों स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार अलाव जलाने और निराश्रितों व बेघरों को कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *