गांजा और नकदी समेत गिरफ्तार किया

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 जनवरी। सिडकुल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा और नकदी समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के कई मुकद्मे दर्ज हैं। रामनगर कालोनी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी अनित पाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद के कब्जे से 1200 ग्राम गांजा व 7800 रूपए की नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी, अपर उप निरीक्षक सुभाष रावत, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी व कांस्टेबल अनिल कंडारीर शामिल रहे।