विडियो:-विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


जनता को रूला रही विद्युत विभाग की कार्यशैली-सुनील सेठी
हरिद्वार, 15 जून। विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर व्यापारियों ने महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सुनील सेठी ने कहा कि शहर की विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बीती रात उत्तरी हरिद्वार में खड़खड़ी, भूपतवाला में तमाम इलाके अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत आपूर्ति बंद रहने से होटल धर्मशाला संचालकों को यात्रीयों के पैसे वापस लौटाने पड़े। विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुनील सेठी ने कहा कि भूमिगत विद्युत लाइने लोड नही झेल पा रही हैं। रोजाना की विद्युत कटौती से स्थानीय जनता परेशान है।

पिछले कई सालो में इतनी खराब व्यवस्था कभी नहीं हुई। इस बार शुरू से ही विद्युत विभाग की कार्यशैली जनता को रुला रही है। होटल धर्मशाला का धंधा सीजन के समय चौपट हो रहा है। विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। खड़खड़ेश्वर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूदेव शर्मा, संरक्षक सुभाष ठक्कर एवं धर्मपाल प्रजापति ने कहा कि व्यापारियों का सामान खराब हो रहा है। रोजाना रात्रि में अघोषित कटौती की जा रही है। लोड बढ़ने का बहाना बनाकर विद्युत विभाग जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोड बढ़ रहा है तो अतिरित ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। लेकिन विभाग के गैर जिम्मेदार रवैये से जनता और यात्रियों का उत्पीड़न हो रहा है।

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही ह।ै जिसके कारण लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो दफ्तरों के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एसएन तिवारी, कुलदीप सिंह, गौरव शर्मा, आनंद कुमार, सचिन अग्रवाल, हरमीत सिंह, बंटी प्रकाश, राजू सेठी, मयंक शर्मा, आशीष अग्रवाल, अनिल कोरी, राहुल शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *