विडियो:-व्यापारियों ने दी तोड़फोड़ पर आंदोलन की चेतावनी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 दिसम्बर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडलश् से जुड़े व्यापारियों ने हर की पौड़ी कॉरिडोर योजना के नाम पर होने वाली तोड़फोड़ का पुरजोर विरोध किया और तोड़फोड़ होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला इकाई के चुनाव में संजीव नैय्यर जिलाध्यक्ष व प्रदीप कालरा महामंत्री चुने गए। जीत दर्ज करने पर शहर में विजय जुलूस निकाला गया और जगह जगह फूलमालाओं से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

मीडिया से बातचीत के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार कॉरिडोर योजना की स्थिति को साफ नहीं कर रही है। यदि कॉरिडोर योजना में तोड़फोड़ की गई तो उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तोड़फोड़ का पुरजोर विरोध होगा और आंदोलन तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *