डीपीएस दौलतपुर जूनियर में किया पौधारोपण अभियान का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 7 सितम्बर। दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर जूनियर में रोटरी क्लब के सहयोग से पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान पौधारोपण करने के साथ छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षों के महत्व से भी अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने विद्यालय के छात्रों से संवाद करते हुए पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा सभी को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

वाइस चेयरमैन विकास गोयल विद्यालय द्वारा पौधारोपण किए जाने की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधारोपण में सहभागिता करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में मदद मिलेगी। विद्यालय प्रबंधन ने पौधारोपण अभियान में सहयोग के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply