विडियो:-जमीनी विवाद में गोली चलने से जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई सहित दो घायल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


घायलों को किया हायर संेटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार, 28 जनवरी। थाना कनखल क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने से जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई सहित दो लोग घायल हो गए है। सुबह सवेरे गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। गोली लगने से घायल हुए लोगों को पहले जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। घटना थाना कनखल क्षेत्र के पंजनहेड़ी की है। जहां एक जमीन पर प्लाटिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद था।

बुधवार सवेरे टीम जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की और से पिस्टर से कई राउंड फायरिंग कर दी गयी। गोली लगने से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और एक अन्य कृष्पपाल घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के जरिए जांच पड़ताल शुरू की। गोली चलाने का आरोप अतुल चौहान और उसके साथियों पर लगा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *